फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां डेंगू मरीज मिलें वहां कराएं एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन
फोटो संख्या:39 कलेक्टेड मे बैठक लेते मुख्य सचिव व अन्य - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बीमारियों से राहत और अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां पर डेंगू के मरीज मिलें उस घर की 100 मीटर में एंटी लार्वा का छिड़काव जरूर कराया जाए। मिशन इंद्रधनुष में शत प्रतिशत टीकाकरण को भी कहा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने छुट्टा गोवंश की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी से कहा कि गोवंशों के आश्रय स्थलों का सप्ताह में एक बार अधिकारियों से निरीक्षण कराएं। गोशालाओं में चारा की उपलब्धता सर्दी से बचाव के प्रबन्ध ठीक कराएं। मुख्य सचिव ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी दशा में गोवंश सड़कों पर घूमते दिखाई न दें।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर भी नाराजगी जताई। कह कि इस योजना से मनरेगा श्रमिकों, आशा, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना में 1.5 करोड़ तक टर्न ओवर वाले 18 से 40 साल तक के असंगठित क्षेत्र के व्यापारी, स्वनियोजित व्यापारी, दुकान मालिक ,खुदरा व्यपारियों को शामिल कराएं।
सर्दी बढने से पहले रैन बसेरे ठीक कराने और कंबल की व्यवस्था कराने को भी कहा। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त सुधीर एम. बोबड़े, जिलाधिकारी जेबी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें