फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटस्पाट क्षेत्र में बेरीकेडिंग लांघ कर निकल रहे लोग, पुलिस नदारद

विज्ञापन
फोटो संख्या 07 एवं 08 भरथना क्षेत्र में बनाये गये हाटस्पाट एवं वहां से नदारद पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र में लोग बैरिकेडिंग लांघकर बेरोकटोक आ जा रहे हैं। पुलिस यहां मौजूद नहीं रहती।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रमायन में कोरोना संक्रमित मिले तहसील के कर्मचारी का आवास है। 12 मकानों के क्षेत्र को दोनों ओर बॉस बल्ली लगाकर सील किया गया है। यहां के निवासी गोविंद ने बताया कि पहले दिन पुलिस की मौजूदगी रही।
अब पुलिस तैनात नहीं है। आनंद माथुर ने बताया बीते दो दिनों से हॉटस्पॉट की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी नहीं दिखे। लोग भी बेरोकटोक घूम रहे हैं। हालांकि सफाईकर्मी ने बताया कि हर रोज इस क्षेत्र में सफाई और सैनिटाइजेशन होता है।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति नगर क्षेत्र मोहल्ला टीला खुशहालपुर की है, जहां बैंक के प्राइवेटकर्मी के कोरोना संक्रमित आने पर क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।
पड़ोस के प्रोविजन स्टोर संचालक राहुल कुमार ने बताया कि यहां पुलिस की तैनाती नहीं है। मोहल्ला महावीर नगर में बैंककर्मी के संक्रमित पाए जाने पर क्षेत्र को बांस बल्लियां लगाकर सील किया गया है।
चमन यादव ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में ज्यादातर लोग दुकानदार हैं। सभी बेरोकटोक आ जा रहे हैं, पुलिस की तैनाती नहीं है। सिंधी कॉलोनी के संजय गांधी मार्ग पर जहां कोरोना संक्रमित बैंककर्मी का आवास है।
लगभग 12 घरों को चिन्हित कर बनाए गए हॉटस्पॉट पर पुलिस का पहरा नहीं है। लोगों की आवाजाही बनी हुई है। इसी मोहल्ले के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की गैर मौजूदगी से लोग आवाजाही जारी रखे हैं।
इसी मार्ग पर स्थित पंचवटी में दो बैंककर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गेट पर ताला बंद रहा। बृजराज नगर में कक्का वाली गली में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का आवास और आसपास का क्षेत्र हॉटस्पॉट है।
विज्ञापन

इसके बाद भी लोग बैरिकेडिंग लांघ कर आवाजाही जारी रखे हुए हैं। उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए संबंधित लोगों के फोन नंबर उपलब्ध करा दिए हैं। इन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें