फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों को लेकर थानों में हुई पीस कमेटी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नवरात्र, रामनवमी और रामजान आदि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस सभी पर नजर रखेगी। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कही।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें एसडीएम ताखा कौशल कुमार की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार नवरात्रि और रमजान एक साथ शुरू हो रहे हैं। दोनों त्योहारों को सभी लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं।
इकदिल थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सीओ भरथना की अध्यक्षता में भरथना थाना और बकेवर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सीओ ने जनता से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र पसाद और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्योहार आपस में मिलजुल कर मानना चाहिए। त्योहार में किसी भी तरह कि अफवाह नही फैलाने चाहिए जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने कहा त्योहार में हुड़दंग और अफवाह फैलाने पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें