फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी जिला मुख्यालय लगाने से मरीजों को परेशानी

Tue, 17 Nov 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। 50 शैया अस्पताल बकेवर में पहले से डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी दो दिन के लिए जिला मुख्यालय पर लगा दी गई है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल में सूची में 10 डॉक्टर के नाम अंकित हैं, जिसमें से चार डॉक्टर काफी महीनों पहले से गैरहाजिर व इस्तीफा दे चुके भी शामिल हैं। मंगलवार को 50 शैया अस्पताल में सीएमएस समेत तीन डॉक्टर थे, जिसमें एक दंत चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक स्वर्णकार की दो दिन के लिए जिला मुख्यालय पर किसी शिविर में ड्यूटी लगा दी गई। डॉ. अभिषेक स्वर्णकार के इमरजेंसी में न आने पर रात में इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले ईएमओ डॉ. रवींद्र साहू को सुबह ओपीडी व इमरजेंसी की ड्यूटी भी करनी पड़ी।
मंगलवार को अस्पताल में दोपहर एक बजे तक 300 मरीज उपचार के लिए आए थे। सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि मंगलवार को सुबह की इमरजेंसी में ड्यूटी वाले डॉ. अभिषेक स्वर्णकार की सीएमओ स्तर से जिलास्तर पर लगा दी गई थी। मंगलवार को भी बालरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। डॉ. अजय मौर्या की रात्रि व डॉ. शक्ति कुमार यादव की दोपहर के समय इमरजेंसी में ड्यूटी है। डॉक्टर न होने पर डॉ. रविंद्र साहू ने अपनी स्वेच्छा से लगातार ड्यूटी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें