फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पहले धान बर्बाद...अब गेहूं की उम्मीदों पर भी फिरा पानी

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बारिश के बाद खेतों में जलभराव ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेत तालाब बन गए हैं और धान की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। खरीफ की फसल पर लगाई गई लागत डूबने के बाद अब किसानों के सामने रबी की फसल बचाने का संकट है। महेवा ब्लॉक के करीब 20 गांवों में दो हजार बीघा से अधिक क्षेत्रफल में धान की फसल जलभराव की भेंट चढ़ गई है। 200 से अधिक किसान इस नुकसान से प्रभावित हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण करीब आधे रकबे में दिसंबर के अंत से पहले गेहूं की बोआई होना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक के सरायमिट्ठे, बिजौली, आमहार, लवारपुरा, शाला, चंद्रपुर, मानपुरा, बेरीखेड़ा, आठलकड़ा और नौधना समेत करीब 20 गांवों के किसानों की फसल जलभराव से बर्बाद हुई है। कई गांवों में खेतों में पूरी तरह धान की फसल डूब चुकी है। कुछ खेतों में इक्का-दुक्का पौधे बचे हैं, लेकिन पानी भरा होने के कारण उनकी कटाई भी नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि धान की फसल में लगाई गई लागत तक वापस नहीं मिल सकी है।

मुनाफा तो दूर अब अगली फसल की तैयारी करना भी मुश्किल हो गया है। किसानों के मुताबिक कई गांव नेशनल हाईवे के किनारे बसे हैं। हाईवे की सड़क से बहकर बारिश का पानी खेतों में पहुंचता है। इसके अलावा रजवाहों और माइनरों से भी पानी खेतों में भर जाता है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से खेत लंबे समय तक जलमग्न रहते हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण जमीन अभी गेहूं की बोआई के लायक नहीं है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पानी सूखने और मिट्टी में नमी कम होने में एक महीने से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी में ही गेहूं की बोआई हो सकेगी। देर से बोआई होने का असर पैदावार पर पड़ना तय माना जा रहा है।


दो नाले वह भी नहीं हुए साफ

नेशनल हाईवे से सरायमिट्ठे और बिजौली के पास बने दो नालों से पानी सेंगर नदी में जाता है। वहीं नगला बनी से बकेवर और शेरपुर होते हुए एक अन्य नाला भी सेंगर नदी में गिरता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन नालों की नियमित सफाई नहीं होती। सफाई के कुछ ही दिनों बाद खरपतवार उगने से पानी का बहाव बाधित हो जाता है।


बोआई करना होगा मुश्किल
- किसान अमित कुमार ने बताया कि धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई थी। बीज, खाद, दवा और सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च किए थे, लेकिन फसल हाथ नहीं आई। जलभराव होने के कारण अब गेहूं की बोआई पर भी संकट है।
- किसान अरुण कुमार का कहना है कि खेतों में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। निकासी की व्यवस्था न होने से हर साल किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इस बार धान की फसल बर्बाद होने के साथ गेहूं की बोआई भी प्रभावित होने की आशंका है।
-

वर्जन
संबंधित गांवों के लेखपालों को फसल नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद उसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों और प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर जलनिकासी की समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


हर्ष निशांत, तहसीलदार भरथना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें