भरथना। दिल्ली-हावड़ा रूट पर साम्हो रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह पटरी चटक गई। जिससे कॉशन लगाकर वंदे भारत, शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों को निकाला गया।
सुबह करीब साढ़े छह बजे पोल नंबर 1125/20 व 1125/18 के मध्य पटरी चिटकने की सूचना पर तुरंत कॉशन लगाया गया और 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें गुजारी गईं।
चटकी पटरी को दुरुस्त करने के बाद दोपहर एक बजे कॉशन हटाया गया। साम्हो एसएस बृजेंद्र कुमार के अनुसार इस दौरान वंदे भारत, शताब्दी, सीमांचल आदि सुपरफास्ट ट्रेनों के अलावा कुछ मालगाड़ियां भी निकलीं। (संवाद)