फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कड़े निर्देशों के बावजूद भी ग्रामीण इलाकों में पराली जलाना रुक नहीं रहा है। किसान धड़ल्ले से खेतों में पराली जलाकर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बलरई मार्ग ग्राम राजपुर तमेरी भोगनीपुर नहर के पास रात के समय किसान अभी भी पराली जला रहे हैं। करीब एक सैंकड़ा बीघा में पराली जलती देखी गई। इससे लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। पर्यावरण दूषित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, धुंध की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही हैं। इसके अलावा आंखों में जलन भी हो रही है। प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है लेकिन नियमों को दरकिनार कर जसवंतनगर क्षेत्र में पराली अभी भी जलाई जा रही है। क्षेत्र के किसान जानकारी के अभाव में खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें