फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खितौराधाम में पंकज महाराज करेंगे भजन की व्याख्या

Fri, 10 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। विश्व प्रसिद्ध संत बाबा जय गुरुदेव की जन्मस्थली खितौराधाम में 12 से 14 मार्च के बीच होने वाले तीन दिवसीय होली आध्यात्मिक सत्संग महासमागम में स्वामी पंकज महाराज मथुरा से आएंगे। वह यहां भजन की व्याख्या करेंगे। शुक्रवार को खितौरा धाम स्थित जय गुरुदेव कोठी मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक और मेला प्रभारी चरन सिंह एड. ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खितौरा धाम में होली सत्संग मेला कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य स्वामी बाबा जय गुरुदेव महाराज ने की थी। 12 से 14 मार्च तक प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से सत्संग होंगे। जिसमें मानव जीवन के लक्ष्यों, गुरु महिमा, प्रभु प्राप्ति की साधना, जीवनमुक्त होने की क्रिया ‘भजन’ की रहस्यमयी व्याख्या होगी।

श्रद्धेय पंकज जी महाराज का सत्संग 13 को होली के शुभ दिन होगा। इसी दिन सत्संग के बाद बाबा जय गुरुदेव मंदिर में पूजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। सत्संग व विचार गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को शाकाहार-सदाचार व मद्यनिषेध अपनाने, पर्यावरण की सुरक्षा की प्रेरणा दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में डा. रामकृष्ण यादव, संस्था के महामंत्री, विनय कुमार सिंह मंत्री, संत राम चौधरी प्रबंधक, बाबू राम उपदेशक एवं प्रवक्ता, विजय पाल सिहं, डा. राजेन्द्र कुमार, सुनील यादव, डा. रामयष यादव, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र भसीन मीडिया प्रभारी, महेंद्र सिंह यादव, बुधराम यादव, नारेंद्र प्रताप सिंह, बीबी दोहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें