फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: सपा ने जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 17 प्रत्याशी किए घोषित, सैफई-2 से लड़ेंगे अंशुल यादव

Tue, 30 Mar 2021 07:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अंशुल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत के 24 वार्डों में से 17 पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब सिर्फ सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव सैफई द्वितीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें जसवंतनगर प्रथम से राधा देवी, द्वितीय से अमन यादव की मां सुषमा यादव, सैफई द्वितीय से अभिषेक अंशुल यादव, बसरेहर प्रथम से पंकज यादव, बसरेहर द्वितीय प्रेम सागर यादव, तृतीय से दुर्वेश यादव, ताखा प्रथम से सत्यभान को प्रत्याशी घोषित किया गया।

ताखा द्वितीय से अजयपाल, ताखा तृतीय से सतेंद्र यादव, भरथना तृतीय से सरिता देवी दोहरे, महेवा प्रथम से पंकज कुमार, महेवा द्वितीय से रीमा यादव, महेवा चतुर्थ से स्व.सोनू चौधरी की मां च्रद्रावती, महेवा पंचम से जयप्रकाश दोहरे, चकरनगर प्रथम से शैलेश चौहान पत्नी राजेश चौहान, बढ़पुरा प्रथम से सचिन यादव और बढ़पुरा द्वितीय से सुशीला राजपूत पत्नी आशीष राजपूत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें