फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : होली के बाद नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 30 Mar 2021 12:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में होली मनाने के बाद नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को शव को नहर में ढूंढने में जुटी है। मृतक युवक विनीत राजन के पिता डोरीलाल ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र होली खेलने के बाद लोकासई नहर में नहाने के लिए आया था जहां पर उसकी डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के जवान उसकी लाश को ढूंढने में जुटे हुए हैं। डूबने वाले की पहचान विनीत राजन पुत्र डोरीलाल राजन निवासी अजीत नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे के की घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का शव अभी तक  बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें