फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनकर तैयार होगी पंचवटी और लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। रामलीला मैदान पर पंचवटी और लंका के सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये रुपये जारी कर दिए हैं। सुंदरीकरण का कार्य 2016 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी को सुंदरीकरण कार्य का नोडल अधिकारी बनाया है। रविवार को वह कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। रामलीला समिति व निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल के इंजीनियर डीके पाठक के साथ बैठक कर जानकारी ली।
एजेंसी को 15 दिनों में सभी सिविल वर्क पूरा करने, चहारदीवारी पर प्लास्टर, पैनल, प्लास्टिक बोर्ड आदि कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। कहा अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बताया कि कि धन की कोई कमी नहीं है। योगी सरकार रामलीला के कार्य पूरे कराने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

रामलीला समिति के संयोजक अजेंद्र सिंह गौर, मंत्री हीरालाल गुप्ता और विवेक रतन पांडेय ने नोडल अधिकारी से मंच के पीछे आश्रम बरामदे के दरवाजों पर लाल पत्थर की नक्काशीदार जाली लगवाने पुराने रामलीला कार्यालय से कालेज के गेट तक तक बाउंड्रीवाल और गेट के सुंदरीकरण के साथ ग्रीन वॉश रूम बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें