फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीएसी के सहायक सेनानायक व उनकी पत्नी ने किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 28वीं वाहनी पीएसी के सहायक सेनानायक राकेश नायक और उनकी पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को सैफई सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी राकेश नायक (55) 28वीं पीएसी वाहनी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात हैं। वे पीएसी में ही बने आवासीय परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात सहायक सेनानायक राकेश फंदे से लटक गए, जबकि उनकी पत्नी जागृति (46) ने जहर खा लिया। घर में चीखपुकार सुनकर उनके पीएसी के आरक्षी पहुंच गए। वे दोनों को गंभीर हालत में देर रात लगभग साढ़े दस बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।
प्रथम दृष्टया मामला गृह कलह से जुड़ा पता चल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना का सही कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें