फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेकाबू टेंपो खड्ड में पलटा, तीन महिलाओं समेत चार घायल

Mon, 16 Nov 2026 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 11:: भरथना सीएचसी पर एंबुलेंस से पहुंची घायल महिला। संवाद
विज्ञापन
भरथना। इटावा-कन्नौज नेशनल हाईवे पर ग्राम बहारपुर के पास मंढैला के पास सोमवार सुबह सात बजे एक टेंपो बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों में शहर के महेरा चुंगी निवासी राधा दुबे, दीपांशी व औरैया के वैवाह क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी उदयवीर और मिथलेश शामिल हैं। हादसे में राधा को गंभीर चोटें आने से उन्हें जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया। दीपांशी ने बताया कि वह एरवाकटरा थाना क्षेत्र के स्थित ग्राम मकसूदपुर निवासी अपनी सहेली शिवानी दीक्षित के घर आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद टेंपो से लौट रही थीं। इसी दौरान ग्राम मंढैला के पास टेंपो बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरा, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें