जसवंतनगर। यातायात नियमों का पालन कराने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सीओ आयुषी सिंह ने रविवार देर शाम को नगर क्षेत्र के साथ आगरा-इटावा सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान चार सवारियां बैठाकर बाइक चला रहे युवक को रोककर सीओ ने कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही उसकी पत्नी को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सीओ ने नगर क्षेत्र में बस स्टैंड चौराहे से लुधपुरा तिराहे तक पैदल गश्त की।
इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाई और रास्ता खाली रखने की हिदायत दी। इस दौरान 70 वाहनों का चालान कर 18 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने कुल करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। (संवाद)