फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी (इटावा)। बाह उदी रोड पर उधन्नपुरा के पास शनिवार रात बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज सैफई भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पछांयगांव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव निवासी संजय (25) पुत्र राजेंद्र शनिवार शाम सात बजे बाइक से पत्नी और बच्चों से मिलने उदी गांव के नगला अजीत जा रहा था। उसके साथ गांव का संजीव (28) पुत्र किशोरीलाल भी था।
ग्राम उधन्नपुरा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे मेें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बढ़पुरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया और संजीव को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। संजय के परिवार में पत्नी पूनम, तीन वर्षीय बेटी सोम्या और एक वर्षीय बेटी सान्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें