फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक पर मिला दो हिस्सों में बटा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद फाटक पर शनिवार देर रात एक युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। परिजनों ने रिश्तेदार से विवाद की बात कही है। रविवार को जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भरथना कस्बा निवासी 23 वर्षीय अचेंद्र यादव पुत्र विवेश यादव गुजरात में दादरानगर हवेली में गार्ड का काम करता था। दो मई को रिश्तेदारी में शादी होने के कारण छुट्टी पर आया था। शनिवार शाम सात बजे अपने दो रिश्तेदारों के साथ वह घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
उन्हें जीआरपी ने सूचना मिली की अचेंद्र का शव फर्रुखाबाद फाटक पर मिला है। चाचा अखिलेश में ने बताया कि मृतक का अपने रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार रघुराज से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात बात करने के लिए ही दोनों उसे बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें