बकेवर। त्योहार पर अस्पताल में गैरहाजिर रहने वाले चार डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटा गया है। दिवाली के त्योहार पर मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में पूरे दिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
मंगलवार को 50 शैया अस्पताल बकेवर में तैनात दो डॉक्टरों का दिवसीय अवकाश था। शेष चार डॉक्टर गैरहाजिर थे। अस्पताल की ओपीडी व दोपहर दो बजे से शाम 8 बजे तक एकमात्र चिकित्सक के रूप में सीएमएस ही मौजूद थे। इसके कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं, दिवाली के त्योहार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों व अन्य चिकित्सकीय स्टाफ के किसी भी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा रखी थी।
डॉक्टरों के गैरहाजिर होने के समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद के मामले में शासन ने संज्ञान लिया। अस्पताल प्रशासन को गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टर के एक दिन का वेतन काटने की निर्देश दिए गए। 50 शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया दिवाली पर मंगलवार को अस्पताल ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर चार डॉक्टरों में डॉ. अजय मौर्य, डॉ. रविन्द्र साहू, डॉ. अभिषेक स्वर्णकार, डेंटिस्ट डॉ. शाहना का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।