इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने छठ पर्व व ट्रेनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का आज से संचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन डाउन लाइन पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी जबकि अप लाइन पर स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार को चलाया जाएगा। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन का ठहराव होगा। छठ पर्व व त्योहार बाद इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व के बाद दैनिक ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते छठ पर्व पर कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 04111/04112 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का बृहस्पतिवार से संचालन शुरू किया है।
यह स्पेशल ट्रेन ग्वालियर से दोपहर 2:15 बजे चलेगी। इटावा जंक्शन शाम 4:45 पर आएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04112 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर से शुक्रवार को बरौनी जंक्शन से दोपहर 1:45 बजे चलेगी। इस दौरान यह इटावा जंक्शन सुबह 09:29 बजे आएगी।