फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रोडवेज यात्रियों के लिए विशेष अभियान चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर भीड़ को देखते हुए सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। शुक्रवार को यहां पहुंचे परिवहन निगम के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक में इस बाबत जरूरी निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने इटावा सदर डिपो व बस स्टेंड का जायजा लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि होली पर्व पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित सफर कराया जाए। पर्व पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होता है। लिहाजा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें जिससे कि यात्रियों को परेशानी न हो।
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया जिले के आठ डिपो से चुनाव में भेजी गईं 108 बसें एक-दो दिन में लौट आएंगी। त्योहार पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल, सेवा प्रबंधक एसएल शर्मा समेत सभी आठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें