फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कोठरी में जला मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम निलोई में खेत पर बनी कोठरी में वृद्ध का जला हुआ शव पड़ा मिला। साथ ही कोठरी के दरवाजे पर एक डंडे पर खून के निशान मिले। इससे वृद्ध की हत्या कर शव को जलाने की आशंका है। वृद्ध के पास 18 बीघा जमीन और दुकान थी। पुलिस किसी करीबी पर ही हत्या करने की आशंका पर जांच कर रही है। फिलहाल बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मुन्नालाल शाक्य (70) का पुत्र जगराम खेतों पर पहुंचा तो कोठरी से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे वह घबरा गया। पास जाकर देखने पर भीतर पिता का जला हुआ शव पड़ा था। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नालाल शाक्य उसी कोठरी में अकेले रहते थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास व एक डंडे में खून के निशान मिले। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि पहले वृद्ध की हत्या की गई और फिर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। एएसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ आयुषी सिंह समेत फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। मृतक के पुत्र जगराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। परिजन के मुताबिक मुन्नालाल शाक्य करोड़पति था। वह कई सालों से खेत में बनी छोटी कोठरी में रहता था।चर्चा है कि बेशकीमती जमीन भी वृद्ध की हत्या का कारण हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें