फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः कोरोना से वृद्ध की मौत, 80 संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना से 37वीं मौत की पुष्टि हुई है, साथ ही शुक्रवार को 80 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला जेल के 44 बंदी भी शामिल हैं। वहीं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री और कार कारोबारी भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते कोरोना केस के दौरान मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से 37 वीं मौत होने की पुष्टि सीडीओ राजा गणपति आर ने शुक्रवार को की है। बताया कि शहर के बराही टोला निवासी 82 साल के वृद्ध की सैफई कोविड अस्पताल में 27 अगस्त की रात हुई। वृद्ध को 25 अगस्त को रात करीब साढ़े 9 बजे भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार को जिले में 80 कोरोना संक्रमितों के मिलने से संख्या 1949 तथा 28 दिन में 1247 हो गई है। संक्रमितों में जेल के 44 बंदी भी शामिल हैं। इनमें दो की उम्र 70 और तीन की उम्र 60 साल या इससे अधिक है। जेल में आठ दिन के अंदर संक्रमित बंदियों की संख्या 228 हो गई है। इनके अलावा शहर के 56 साल के एक बड़े कारोबारी और पंजाबी कालोनी निवासी के अलावा लालपुरा निवासी एवं 69 साल के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन

भरेह थाने का सिपाही भी संक्रमित मिला। अन्य संक्रमितों में सैफई क्षेत्र में 4 लोग शामिल हैं। इनमें एक विश्वविद्यालय का कर्मी, एक हॉस्टल की छात्रा व दो अन्य शामिल हैं। शहर के खटखटा बाबा कालोनी में सास-बहू समेत तीन लोग संक्रमित मिले। वैदपुरा क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में तीन लोग तथा लुधपुरा जसवंतनगर में एक व्यक्ति और 2 बच्चे संक्रमित मिले।
शहर के पत्ता बाग फ्रेंड्स कालोनी में 2 वृद्ध महिलाएं, जिला आबकारी विभाग के 2 कर्मचारी, इंद्रा नगर में दादी और नाती, बसरेहर क्षेत्र के 3 अलग-अलग स्थानों पर संक्रमित मिले हैं। इकदिल में 2 अलग-अलग स्थानों पर संक्रमित मिले। इनके शहर में शिवा कालोनी मैनपुरी फाटक का 53 साल का सिपाही हाथरस में तैनात है। पक्का बाग, कटरा बल सिंह, अजीतनगर में एक-एक संक्रमित मिला है। अन्य संक्रमितों में गिहार नगर भरथना में नौ साल का बालक, कटरा पुख्ता जसवंतनगर में 42 साल का व्यक्ति, खूबचंद्र कटरा जसवंतनगर में 40 साल की महिला तथा मंदिर महेवा का 24 साल का युवक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें