फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जिले के मेधावियों को सपा ने भेंट किए लैपटॉप

विज्ञापन
फोटो संख्या 09 सपाजिलाध्यक्ष द्रारा छात्र अर्पित यादव के घ्रर जकर सम्मनित किया - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। गुरुवार को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के मेधावियों को लैपटॉप भेंट किए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मेधावियों को लैपटॉप उपहार देकर प्रोत्साहन देने की घोषणा को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ अमली जामा पहनाया।
विज्ञापन

सपा ने जनपद के मेधावी विद्यार्थियों दीपिका व अर्पित यादव को उनके घर जाकर अखिलेश यादव द्वारा भेजे गये लैपटॉप दिए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। लैपटॉप पाकर उत्साहित बच्चों ने कहा कि आजकल अनलॉक के समय में जारी ऑनलाइन पढ़ाई में यह लैपटॉप बहुत काम आयेगा। दोनों बच्चों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बहुत धन्यवाद दिया। वहीं तीसरी मेधावी अंकिता भदौरिया के घर किन्हीं कारणों से लैपटॉप का वितरण नहीं हो पाया।
अंकिता को अगले दिन लैपटॉप दिया जाएगा। सपा के प्रतिनिधि मंडल में प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद, कुलदीप गुप्ता पूर्व प्रत्याशी विधानसभा, मोहित यादव निवर्तमान छात्र सभा जिलाध्यक्ष, विद्याराम यादव, राजवीर राजपूत, पप्पू यादव, बलराम यादव, चित्रांगद यादव, अनुज यादव, सीटू यादव, सुनील यादव नगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें