भरथना। शुक्रवार शाम भरथना स्टेशन क्रास करने के तुरंत बाद ओखा-बनारस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन क ा इंजन फे ल होने से डाउन ट्रैक बाधित हो गया। जिसके बाद भरथना स्टेशन पर पहुंची बिहार संपर्क क्रांति के इंजन को जोड़कर ट्रेन को साम्हों स्टेशन पर लूप लाइन में पहुंचाया गया। ।इसके बाद फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। इसके चलते पूरे दो घंटे तक डाउन ट्रैक बाधित रहा।
गाड़ी संख्या 19570 डाउन ओखा-बनारस एक्सप्रेस शुक्रवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर भरथना स्टेशन क ो क्रास कर खंबा नंबर 1135/28 पर पहुंची ही थी कि अचानक ट्रेन का इंजन फे ल हो गया और ट्रेन मेन डाउन ट्रैक पर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी जिससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन को मेन डाउन ट्रैक से हटाने की कवायद शुरू कर दी गई।
उक्त ट्रेन के पीछे चल रही 12566 बिहार संपर्क क्रांति को भरथना स्टेशन पर रोककर इसका इंजन हटाया गया और इंजन को ओखा बनारस ट्रेन के आगे जोड़कर ट्रेन को साम्हों स्टेशन पर लूप लाइन में पहुंचाया गया। इसके बाद इंजन को वापस लाकर स्टेशन पर डाउन ट्रैक में खड़ी संपर्क क्रांति में फिर से जोड़कर इस ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर ट्रैक को क्लियर किया गया और डाउन ट्रेक पर फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते संपर्क क्रांति के अलावा भरथना स्टेशन पर डाउन इंटर सिटी भी खड़ी रही। वहीं इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर नई दिल्ली कानपुर रिवर्स शताब्दी ट्रैक क्लियर होने के इंतजार में एक घंट से अधिक खड़ी रही। वहीं मेन डाउन ट्रैक पर विक्रमाशिला रूकी रही। वहीं ट्रैक क्लियर होने के बाद भी ओखा बनारस ट्रेन साम्हों स्टेशन पर नए इंजन के आने के इंतजार में लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही।