हेलीपैड पर पीडब्लूडी मंत्री का पैर छूते सीओ चकरनगर चंद्रदेव यादव।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के कुंडेश्वर दौरे में सीओ जसवंतनगर के पंाव छूने का वीडियो खूब चर्चा में रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
हुआ यूं कि लोक निर्माण मंत्री जैसे ही हेलीकाप्टर से उतरे। सामने सीओ जसवंतनगर चंद्रदेव यादव ने उन्हें प्रणाम करते हुए पांव छू लिए। उनकी यह गतिविधि इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरोें में कैद हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।