फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेटियों ने सीबीएसई ताइक्वांडो में जीते दो रजत, एक कांस्य पदक

Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 38::::सीबीएसई ताइक्वांडो में पदक जीतने वाले खिलाड़ी व शिक्षक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की तीन छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

यह चैंपियनशिप 19 से 24 सितंबर तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत (हरियाणा) में आयोजित हुई थी। बालिका वर्ग के अंडर-14 आयु वर्ग में आद्रिका सिंह ने 16 किलो से कम भार वर्ग में रजत पदक जीता। आध्या कुशवाहा ने 18 किलो से कम भार वर्ग में दूसरा रजत पदक अपने नाम किया।
अंशिका यादव ने 20 किलो से कम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें गल्फ देशों सहित देश-विदेश के खिलाड़ी शामिल थे। डीपीएस की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


विद्यालय लौटने पर तीनों विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य भावना सिंह ने छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। डीपीएस के अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव और उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति यादव ने शुभकामनाएं दीं। ताइक्वांडो कोच आराधना तिवारी और मैनेजर गौरव कुमार का कुशल निर्देशन इस सफलता का मुख्य आधार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें