फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्राइम ब्रांच चोरों को ढूंढेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के बल्लमपुरा गांव में ग्राम प्रधान के देवर समेत दो घरों से माल पार करने वाले शातिरों का 48 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को दो घरों से लाखों की चोरी का पर्दाफाश करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बल्लमपुरा गांव निवासी प्रधान चंद्रावती के देवर शिववीर तिवारी और पास रहने वाले डेयरी संचालक सुभाष के घर से चोरों ने बुधवार की रात करीब 50 लाख रुपये का माल पार कर दिया था।
शातिरों ने सुभाष के घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था, जबकि शिववीर की पत्नी, बहू व पौत्र के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके दूसरे कमरे से जेवर पार कर चोर भाग गए थे। शिववीर ने 40 लाख और सुभाष की मां ने 10 लाख का जेवर चोरी जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

दोनों घरों में चोरी होने की बात तो पुलिस ने स्वीकारी थी, लेकिन इतनी कीमत का माल पार होना नहीं माना था। हालांकि, पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, पर 48 घंटे गुजरने के बाद भी चोरों को गिरफ्तार करना तो दूर सुराग भी नहीं ढूंढ सकी है।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने चोरियों के खुलासे की कमान थानेदार विद्या सागर सिंह संग क्राइम ब्रांच टीम को भी सौंपी है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने शनिवार को दोनों घरों में जाकर घटनास्थल का मुआयना किया।
पीड़ित परिवार के लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हत्या के मामले की क्राइम ब्रांच ने जांच की
बकेवर। नौधना गांव में बुधवार को गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ मिले ऑटो चालक आशू पाल के शव मामले की जांच भी क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
आशू के परिजनों से पूछताछ की। आशू का शव गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर खेत में मिला था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
वहीं, पुलिस लगातार दावा कर रही कि आशू की मौत एक्सीडेंट में हुई है। उसकी बाइक भी शव के पास ही क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी। शनिवार को फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच टीम के साथ थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी ने बताया कि आशू की मौत के मामले की जांच की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें