फोटो संख्या 20 भरथना में क्वारटाइन सेंटर का मौका मुआयना करते नोडल अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा व अन्य
- फोटो : ETAWHA
कोरोना के नोडल अधिकारी रामयज्ञ मिश्रा ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर और सीएचसी भरथना का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी ने सीएचसी प्रभारी से कहा कि 30 बेड के अस्पताल में सभी बेड तैयार कर लें।
इसके बाद एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह के साथ नोडल अधिकारी कैप्टन विशाल सिंह कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पहुंचे।
पुराना सीएचसी परिसर में बनाए गए एल वन श्रेणी के कोरोना अस्पताल को भी देखा। 30 बेड के इस अस्पताल में 18 बेड ही मिले।
इस संबंध में अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि 12 बेड की मांग भेजी जा चुकी है। संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार नोडल अधिकारी ने दोपहर लखना रोड पर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के हॉस्टल में बनाए गए आइसोलेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया।
उझियानी स्थित राइजिंग सन स्कूल ,नगला चंदी स्थित हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज और लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।
मंगलवार को बीडीओ सतीश चंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी चिंतन कौशिकऔर लेखपाल सुधीर चौबे ने इनका निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि तीनों केंद्रों पर 500 मजदूरों को रोकने की व्यवस्था है।