फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी को नहीं मिला पैसा, पिता की हादसे में मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसा न मिलने पर निराश होकर लौट रहे वृद्ध को शुक्रवार दोपहर इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर दूध डेरी के सामने वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

    इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुशगवां बादशाहपुर निवासी राधेश्याम (75) शुक्रवार सुबह पैदल इकदिल आया था। परिजनाें ने बताया कि वह बेटे की शादी के लिए पैसों का जुगाड़ करने गया था। पैसों की निकासी न होने पर वह परेशान होकर घर लौट रहा था। श्वेता डेरी के पास हाईवे पार करने के दौरान तेजी से आ रहे वाहन ने उसे  टक्कर मार दी। इसमें राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राधेश्याम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सबसे छोटे पुत्र जयवीर की बारात शुक्रवार को औरैया जिले के गांव रोशंगपुर जानी थी।  

खुशियां गम में बदलीं, शादी टली
इटावा। राधेश्याम अपने पुत्र की शादी धूमधाम से करना चाहते थे। उनके नाते, रिश्तेदार घर आ गए थे। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। दूल्हा बारात की तैयारी कर रहा था तभी परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। राधेश्याम की मौत के बाद शादी को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें