फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस में भिड़ी मैक्स, 12 यात्री घायल

Fri, 25 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्राइवेट बस में पीछे से भिड़ी मैक्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर मीठेपुर के समीप सवारियों से भरी प्राइवेट बस में पीछे से मैक्स भिड़ गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आगरा की ओर जा रही बस मीठेपुर के समीप सवारियां भरने के लिए रुकी। इस दौरान पीछे से आ रही मैक्स बस में भिड़ गई। हादसे के बाद बस में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर से दो एंबुलेंस बुलाकर एक दर्जन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में ममता (16) पुत्री राजवीर निवासी सम्राट नगर फिरोजाबाद, मुकेश (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी बसरेहर, मुकेश (24) पुत्र गुरु प्रसाद निवासी उदयपुरा इटावा, तेजपाल (40) पुत्र ठकुरई निवासी संडीला हरदोई, धर्मेंद्र (28) पुत्र रामलखन निवासी गुरैया लखनऊ, रामपाल (40) पुत्र ठकुरई निवासी संडीला हरदोई, गोविंद (26) पुत्र शिवकुमार, बेगमगंज संडीला हरदोई, पिंकी (30) पत्नी राजकिशोर और रानी देवी (40) पत्नी हुकुम सिंह निवासी कैस्त थाना जसवंतनगर और तीन अन्य लोग शामिल हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें