फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 40 दिन से बिजली नहीं, नगला लोटे के ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के कुदरैल ग्राम पंचायत के नगला लौटे गांव में पिछले करीब 40 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को नाराज ग्रामीणों ने ऊसराहार बिजली उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण आलोक कुमार ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद सात जुलाई को विभाग को लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद बिजली निगम ने नया ट्रांसफार्मर तो लगाया, लेकिन वह भी खराब निकला और चालू नहीं हो सका। इसके चलते गांव के लोग पिछले 40 दिनों से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं। बिजली न होने से पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अगले तीन से चार दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वह इसके खिलाफ धरना देंगे। जेई सतेंद्र कुमार ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर बदला गया था, लेकिन उसके सही तरीके से कार्य न करने के कारण उसे दोबारा बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें