फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कांवड़ यात्रा मार्ग से हटाया अतिक्रमण, 20 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कांवड़ यात्रा के मद्देजनर नगर पालिका ने गुरुवार को फर्रुखाबाद रोड स्थित मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासनिक और पालिका की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

अभियान के तहत भरथना रोड पर बंगाली बाबा मंदिर से लेकर नवीन मंडी तक सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर रखे सामान, टिनशेड, ठेले और अन्य अवैध कब्जों को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया, जबकि कई स्थानों पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नत्थीलाल ने बताया कि करीब ढाई घंटे तक चले अभियान में 20 से अधिक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए मार्ग पूरी तरह बाधामुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें