ऊसराहार (इटावा)। बीस दिन बाद भी ऊसराहार के युवा व्यापारी नेता की दुकान पर धमकी देकर गये दबंगों की खोज पुलिस नहीं कर पाई है। न ही इस मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ऊसराहार स्थित मोहरी तिराहे पर रवि वर्मा की ज्वैलर्स एवं रेडीमेड कपड़े की दुकान है। वह युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं। 25 फरवरी को शाम के समय पिकअप गाड़ी से आए। दो दबंगों ने दुकान पर आकर व्यापारी नेता को धमकी दी। व्यापारी नेता ने दुकान पर लूटपाट की आशंका से बदमाशों के आने की आशंका जाहिर की थी। शोर मचाने पर वह भाग गए थे। इस दौरान बदमाशों की तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। बीस दिन गुजरने के बाद भी मामले में कार्रवाई न होने से व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने ऐसे माहौल में दुकानदारों में भय रहने का आरोप लगाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।