चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैशोपुर राहिन अड्डा
में चोरों ने नकब लगाकर सूने मकान से जेवर नकदी समेत तीन लाख का माल पार कर
लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
श्याम
कृष्ण पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ
गुरुवार को ससुराल नगला प्राण थाना भरथना गए थे। मौका पाकर चोरों ने मकान
के पिछवाड़े नकब लगा दिया।
नकब के रास्ते कमरे में घुसे चोरों ने
बक्सों के ताले तोड़ दिए और नकदी जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। शुक्रवार
की सुबह घटना की जानकारी गांव वालों को हुई तो श्याम कृष्ण को सूचना दी। वे
घर पहुंचे तो सारा सामान अस्त व्यस्त हालत में मिला।
उन्हाेंने
बताया कि चोर उनके घर से 50 हजार रुपये, जंजीर, कुंडल, झुमकी, दो अंगूठी,
चांदी के जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने
पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई
है।
उध्ार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पक्का तालाब रोड पर एक मकान
के ताले तोड़कर चोर लैपटॉप और नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर
चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वाणिज्यकर विभाग में तैनात एडीशनल कमिश्नर
अंजनि कुमार पक्का तालाब रोड पर स्थित डा. एमके दीक्षित के मकान में किराए
पर रहते हैं। वे बाहर गए थे।
चोराें ने मौका पाकर उनके मकान का
ताला तोड़ दिया। चोर लैपटॉप तथा 10 हजार रुपये उठा ले गए। अंजनी कुमार ने
बताया कि घटना सात अप्रैल की है। चोर कमरे में रखे गिफ्ट आइटम भी चुरा ले
गए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।