प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव रविवार को मनाया गया। इस मौके पर जैन मंदिरों में पूरे उत्साह के साथ निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। वहीं, श्रीदिगंबर जैन मंदिर कटरा सेवाकली पर मुनि श्री अमित सागर के सानिध्य में णमोकार महामंत्र का अखंड पाठ भी हुआ।
निर्वाण महोत्सव में जैन समाज के पुरुष महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर भगवान का भक्ति पूर्वक अभिषेक किया। 2100 नारियल से पर्वत बनाया और गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए निर्वाण महोत्सव मनाया। णमोकार महामंत्र विधान 24 घंटे चला।
इसमें इंद्र बनने का सौभाग्य पं. महेंद्र कुमार जैन, रमेशचंद्र जैन, पातीराम जैन, विमलेश जैन, अनूप जैन, तरुण जैन, आनंद अग्रवाल जैन, जयवीर जैन, विजय जैन, आलोक चंद्र जैन, अनिल अहिंसा, बीरेंद्र अग्रवाल जैन, ओमजी जैन, डा. अजीत कुमार जैन को मिला।
व्यवस्था श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, अजित बाबू जैन, शैलेंद्र जैन, लालजी प्रसाद जैन आदि मौजूद रहे।
श्रीदिंगबर जैन मंदिर करनपुरा में भी भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव पर गाजे बाजे के साथ लाड़ू चढ़ाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने उत्साह के साथ भक्ति की।
इस आयोजन में महावीर प्रसाद जैन, कमल जैन, जितेंद्र जैन, हनी जैन, महेश कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, रीतेश जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, नीतेश जैन, मनोज जैन समेत तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।