फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में युवती के कूदने की आशंका से हड़कंप

Sun, 07 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल और विरारी के मध्य हाइवे किनारे स्थित पुरानी बाबड़ी (बड़ा कुआं) के पास एक युवती की चप्पल, कपड़े व सुसाइट नोट मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं में उसके कूदने की आशंका को लेकर लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में युवती की तलाश कराई। दमकल कर्मियों व गोताखोरों को भी बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी युवती का पता नहीं चला। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस कुएं से युवती को तलाशने में जुटी रही। घटना के संबंध में युवती के चाचा ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


इकदिल थानाक्षेत्र के ग्राम कृपालपुरा निवासिनी प्रियंका गौतम (24) पुत्री स्व. नरोत्तम सिंह जो कि केकेडीसी में एमए की छात्रा है। रविवार सुबह घर से किसी का ऑनलाइन फार्म भरने की बात कहकर निकली थी। गांव से करीब एक किमी दूर लोगों ने बाबड़ी के पास उसकी चप्पलें, दुपट्टा, नोटबुक, बैग पड़ा देखा।

बाबड़ी में कूदने की आशंका पर ग्रामीणों ने की भीड़ जमा हो गई। कृपालपुरा से उसके परिजन भी आ गए और कपड़ों व अन्य सामान प्रियंका का होने की पहचान की। तुरंत ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर एसओ इकदिल संजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रस्सा मंगवाकर बाबड़ी में कांटे डलवाए।
विज्ञापन


काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिली, तो दमकल कर्मियों व गोताखोरों को बुलवा लिया। दमकल जवानों ने युवती की कुएं में तलाश की। गोताखोर बाबड़ी में उतरे लेकिन युवती का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने उसके सामान को चेक किया तो नोट बुक में सुसाइट नोट लिखा मिला।

सुसाइट नोट में उसने एक युवती सहित कुछ युवकों के नाम लिखकर उन्हीं को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कई घंटे की मसक्कत के बाद भी युवती का पता नहीं लगा। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवती ने यह सब चकमा देने के लिए किया है।

हालांकि बाबड़ी में जब तक युवती की तलाश पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि पुलिस ने नोट बुक में लिखे नामों के आधार पर युवती व युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, युवती के चाचा राजेंद्र ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

एसओ इकदिल संजीव कुमार ने बताया कि युवती को बाबड़ी में तलाशा गया मगर अभी तक उसका कहीं पता नहीं चला। हो सकता है कि युवती ने लोगों व परिजनों को गुमराह करने के लिए यह सब ड्रामा किया हो। पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। युवती के नोट बुक में मिले सुसाइट नोट में जो नाम दर्ज हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें