फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस बढ़ते ही लगा नाइट कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड पेज दो ....
विज्ञापन

जिले में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू
रात छह से सुबह नौ बजे तक बाहर निकलने पर रोक
क्रासर
आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को नहीं कराया जाएगा बंद
बस और ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग भी आ, जा सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में 500 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। स्थिति भयावह होती देख जिलाधिकारी ने रात्रिकालीन (नाइट) कर्फ्यू लगा दिया है। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कहीं आने जाने पर रोक रहेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू 12 अप्रैल की रात से प्रभावी कर दिया गया है। रात्रिकालीन कर्फ्यू 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। परिस्थितियों के आधार पर आगे प्रशासन पुनर्विचार करेगा।
एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों में ही 294 संक्रमित सामने आ चुके हैं। शनिवार को 93, रविवार को 97 और सोमवार को 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही पिछले 12 दिनों में संक्रमितों की संख्या 500 हो गई है। इससे जिले में तत्काल प्रभाव रात्रिकाली कर्फ्यू लगा दिया गया है। 12 अप्रैल से रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लोग घरों से निकलने पर रोक रहेगी। सामान्य आवागमन बंद रहेगा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें रात नौ बजे बंद करा दी जाएंगी। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने संबंधित अधिकारियों को रात्रि कालीन कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश हैं जिन जिलों में एक दिन में 100 से अधिक केस मिलें और सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पार हो जाए वहां रात का कर्फ्यू लगा दिया जाए। इस समय जिले में सक्रिय केसों की संख्या भी 506 है।
विज्ञापन

मास्क नहीं लगा रहे हैं लोग
कोरोना महामारी के बचाव के लिए सुझाए गए नियमों का पालन करने के प्रति लोग गंभीर नहीं। सार्वजनिक स्थान और बाजार में ज्यादातर दुकानदार व ग्राहक मास्क नहीं लगाते हैं। प्रशासन की बार-बार की चेतावनी के बाद भी लोगों में सुधार नहीं आया और स्थिति बिगड़ गई। इससे नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ा।
इनको होगी छूट
राज्य एवं राजकीय राजमार्गों पर आवश्यक वस्तुओं ले जाने वाले वाहन व कर्मचारी। रात्रिकालीन शिफ्ट में काम करने वाले सरकारी व निजी संस्थाओं के निजी कर्मचारी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर आने जाने वाले लोग।
कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद
कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जहां परीक्षाएं अथवा प्रैक्टिकल हो रहे हैं वहां यथावत कार्यक्रम पूरा होगा। इसके उपरांत शिक्षण संस्थान बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रात में प्रचार नहीं कर सकेंगे प्रत्याशी
पंचायत चुनाव में उतरे प्रत्याशी अब रात में प्रचार नहीं कर पाएंगे। अभी प्रत्याशी महत्वपूर्ण लोगों से मिलने के लिए रात के अंधेरे का ही सहारा ले रहे थे। अब रात नौ बजे से सामान्य वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें