जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, उनमें से 20 कर्मचारियों को कोरोना हो गया है।
इन कर्मचारियों को होम आइसोलेट कराया गया। उनकी जगह रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब विशेष अभियान के तहत चुनाव में लगे कर्मचारियों का टीकाकरण कराया जा रहा है।
मतदान के लिए सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों के पांच हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है, लेकिन जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चपेट में मतदान कर्मी भी आना शुरू हो गए हैं।
ड्यूटी में लगे 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनको होम आइसोलेट कराया गया है।
चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अब विशेष अभियान के तहत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। ताकि उन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। प्रेरणा सिंह, सीडीओ व कार्मिक अधिकारी