फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में कच्ची खोद के नए आलू की आवक हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नई मंडी में नए आलू की आवक के साथ पुराने आलू की कीमतों में गिरावट महसूस की गई है। प्याज के थोक दाम में कमी आई है, जबकि फुटकर प्याज के दाम अपनी जगह पर स्थिर बने हुए हैं। प्याज के दाम न गिरने से लोगों को परेशानी भी हो रही है।
विज्ञापन

थोक सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशे भाई ने बताया कि किसान कच्ची खुदाई कर रहे हैं। इससे नया आलू मंडी में आने लगा है। उन्होंने बताया कि नया आलू थोक में 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जा रहा है। फुटकर में इसकी 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है। पुराना आलू थोक में 800 से लेकर 1000 प्रति क्विंटल की दर से बेचा जा रहा है। फुटकर में 15 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्याज थोक में 2 हजार से 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जा रहा है। फुटकर में यह प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

सस्ते प्याज की दुकान पर लटका मिला ताला
इटावा। बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत नई मंडी में प्याज की दुकान खोली गई थी। सस्ते दाम पर प्याज देने का दावा किया गया था। इस दुकान में 45 रुपया किलो प्याज का पोस्टर तो लगा है, लेकिन बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे इस दुकान पर ताला लटका हुआ मिला और दुकान में प्याज भी नहीं रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें