इटावा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय फूलन देवी डांडा पर शुक्रवार को संगीतमय नवदेव पूजन विधान एवं लघु शांति विधान का आयोजन किया गया। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू ने बताया स्व: धर्म नरायन जैन गुरु जी की स्मृति में प्रेमाबाई जैन ने विधान का आयोजन किया।
नवदेव पूजन विधान में साधर्मियों ने अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, जिनधर्म, जिन आगम, जिन चैत्य एवं जिन चैत्यालय का पूजन कर अर्घ्य चढ़ाए। विधान में अनिल जैन, चांदनी जैन, चंद्रकुमार जैन, अरुण जैन, राजकुमार जैन, रीता जैन, बबीता जैन, अंकित जैन, प्रतीक जैन, वर्षा जैन, सुनीता जैन, अनीता जैन, नीरू जैन, मनोज जैन, पदककांत जैन, शोभा जैन, मीनू जैन, वैभव जैन आदि मौजूद रहे।