फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी को आम दर्शकों के लिए जल्द खोला जाएगा

विज्ञापन
फोटो संख्या 09- वार्ता करते इटावा सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह मध्य में - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में प्रकृति चित्रण केंद्र खोला जाएगा। लायन सफारी भी आम लोगों के लिए जल्द खोली जाएगी। अभी शेरों का प्रशिक्षण चल रहा है। ये दावा गुरुवार को सफारी के नए निदेशक केके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में किया।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क के निदेशक रहे डॉ. राजीव मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कानपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने गुरुवार को निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद केके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लायन सफारी को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले शेरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

शेरों को मानव के आने-जाने, उसके बोलने, वाहनों के शोर आदि के व्यवहार से परिचित कराया जा रहा।
निदेशक ने कहा कि सफारी में उच्चस्तरीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी ताकि अधिक संख्या में पर्यटक आएं। पत्रकार वार्ता में पूर्व निदेशक डॉ. राजीव मिश्रा, उप निदेशक सुरेश चंद्र राजपूत आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें