नगरिया सरावा गांव में सोमवार को बूथ कैप्चरिंग के प्रयास का विरोध करने पर प्रधान पद के प्रत्याशी ने साथियों के साथ भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पर उनके समर्थक के साथ गलौज की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगरिया सरावा गांव निवासी जदुवीर सिंह जिला पंचायत के वार्ड तीन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। जदुवीर के आरोप है कि सोमवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय, बंशियापुर (नगरिया सरावा) के बूथ पर प्रधान पद के एक प्रत्याशी बूथ कैप्चरिंग का प्रयास कर रहे थे।
जदुवीर ने विरोध किया तो प्रधान प्रत्याशी ने वीरेंद्र, शिव सिंह, जसवीर, सुरजीत सिंह, मनोज कुमार के साथ हमला कर दिया। बचाने आए गांव के ब्रहमपाल कठेरिया को जाति सूचक गलियां देते हुए पीटने का प्रयास किया।
भीड़ जुटने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एफआईआर में एक प्रधान प्रत्याशी का जिक्र है, लेकिन उसे नामजद नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।