फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर

Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। वेतन, फंड, एरियर सहित सात सूत्री मांगों के लिए आवाज उठाकर सोमवार से सफाई कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इसके कारण नगर के प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। दुर्गंध के कारण राहगीर परेशान दिखे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के स्थायी, संविदा व ठेका सफाई कर्मियों ने सोमवार को काम नहीं किया। बालूगंज, आजाद रोड, जवाहर रोड, मोतीगंज आदि जगहों पर कूड़े का ढेर लगा रहा। सफाईकर्मी मुरारी लाल, रमेश चंद्र, ऋषि, देशबंधु, शंकर लाल व रमेश आदि ने बताया कि वेतन, फंड, एरियर सहित सात सूत्री मांगें पूरी न हुईं तो हड़ताल जारी रहेगी। अब तक अधिकारियों ने संपर्क नहीं किया है। वहीं अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मियों से वार्ता कर जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें