फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खराब दिनचर्या, बिगड़े खानपान से बढ़ रहा मांसपेशियों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। सीएचसी पर इन दिनों मांसपेशियों में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में औसतन आ रहे 150 मरीजों में 70 से 80 मरीज मांसपेशियों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि शरीर के लिए कैल्शियम और पोटेशियम आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इन्हें अपने खाने में शामिल करें। इनसे मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव की समस्या कम होती है। दही, दूध, पालक, आलू, बादाम का सेवन करें। दिन में कुछ देर व्यायाम जरूर करें। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों की दिनचर्या इस तरह बिगड़ गई है कि सोने और जागने का कोई निश्चित समय नहीं है। इसका सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ रहा है।
बताया कि लोगों को सबसे ज्यादा कमर दर्द परेशान कर रहा है। इनमें सबसे ज्यादा ऐसे लोग हैं, जो लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं। गिरना, चोट लगना भी कमर व मांसपेशियों में दर्द का कारण है। समय पर उपचार न कराने से कमर में दर्द धीरे-धीरे बढ़ जाता है और उससे बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या होती है। पैरों व गर्दन की मांसपेशियों में दर्द भी लोगों को परेशान कर रहा है। मरीजों को खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें