फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: थकावट और भूख कम लगना किडनी में परेशानी के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हर वर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में गोष्ठी का आयोजन हुआ। बताया गया कि यदि भूख न लगना, थकावट की शिकायत है तो समझ लें कि किडनी में परेशानी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने डायलिसिस वार्ड में मरीजों से वार्ता की। कहा कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाते हुए बेहतर खान-पान, योगा और व्यायाम प्रतिदिन करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘किडनी हेल्थ फॉर ऑल’ है। इसका उद्देश्य किडनी को स्वस्थ बनाए रखना व किडनी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी दोनों विभागों के संयुक्त चिकित्सीय प्रयासों के लिए चिकित्सकों की सरहाना की। गोष्ठी में नेफ्रोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. शालिनी प्रिया ने बताया कि थकावट होना, भूख कम लगना, सोने में समस्या, मांसपेशियों में खिंचाव, बार-बार मूत्र जाना, सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप जैसे लक्षण किडनी में दिक्कत आने के हैं।
उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें। क्योंकि इसका प्रतिकूल प्रभाव आपकी किडनी पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ह्रदय रोग, मोटापा, स्मोकिंग, किडनी रोग का पारिवारिक इतिहास होने से खतरा बढ़ जाता है। यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अंकित सचान ने भी किडनी की गंभीर बीमारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन


यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एमए खान ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत, कुल सचिव डॉ चंद्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, संकाय अध्यक्ष आदेश कुमार, डायलिसिस इंचार्ज ऑफिसर तेजवान, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी विभाग के समस्त डॉक्टर्स व मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें