फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह की नातिन की रिंग सेरेमनी में दिखा पूरा कुनबा

विज्ञापन
मुलायम सिंह के भतीजे की बेटी दिपाली की रिंग सेरेमनी में स्टेज पर मौजूद प्रो राम गोपाल, अखिलेश, तेज - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत भतीजे और पहले ब्लाक प्रमुख स्व. रणवीर सिंह यादव की पुत्री और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की इकलौती बहन दिपाली की रिंग सेरेमनी रविवार को हुई। कार्यक्रम में एक बार फिर से राजनीतिक मतभेदों को मिटाकर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया। वहीं, मुलायम सिंह यादव के आने का कार्यक्रम अचानक कैंसिल हो गया। वह आयोजन में शरीक नहीं हो सके।
विज्ञापन

जसराना इलाके के नंगला फरीदा निवासी अश्वनी यादव के साथ दिपाली की शादी तय हुई है। वह चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल यूनीवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। सादगी पूर्वक रखे गए इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव के परिवार के अधिकांश सदस्यों के अलावा बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्र तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव शामिल हुए। कोरोना काल में इस आयोजन में परिवार के अलावा बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
2019 के संसदीय चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब मुलायम परिवार के अधिकांश सदस्य किसी वैवाहिक समारोह में एक साथ शामिल हुए हों। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पत्नी सरला यादव, अंकुर यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपाल यादव, प्रेमलता यादव, अभिषेक यादव, अभयराम सिंह यादव, राम सिंह शाक्य, सोबरन सिंह यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अखिलेश ने चाचा से लिया आशीर्वाद, खटास बनी रही
कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव के आवास पर आयोजित किया गया था। शिवपाल सिंह यादव पत्नी सरला और पुत्र अंकुर के साथ पहले से ही आ गए थे। उसके कुछ ही देर बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव भी वहां पर पहुंचे। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश और चाचा शिवपाल अलग-अलग बैठे गए। अखिलेश यादव बीते तीन दिनों से सैफाई में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें