फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मेरा घर है यहां के लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं

Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
बसरेहर में जनता से मिलते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से गुरुवार शाम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का काफिला निकला। बसरेहर कस्बे में लोगों ने सड़क पर आकर जगह जगह उनका स्वागत किया। लोगों को गाड़ी के सामने आने पर सुरक्षा कर्मी ने रास्ते से हटाने का प्रयास किया तो नेताजी ने सुरक्षा कर्मी को डांटते हुए पीछे किया और बोले ये मेरा घर और ये लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इनसे मुझे कोई खतरा नहीं है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव शाम को इटावा सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


इससे पहले लखनऊ से चलकर कस्बा बसरेहर से उनका काफिजा गुजरा। बसरेहर में मुलायम सिंह भी पुरानी यादें ताजा करते हुए दिल खोलकर पब्लिक से मिले। इस दौरान जाम लग गया। सुरक्षा कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बसरेहर में टिल्लू भदौरिया ने उनको अपनी दुकान पर रोक लिया। नेता जी को जलपान कराया तो नेता जी ने भी उनके पिता रघुवीर सिंह भदौरिया के हालचाल पूछे। कहा अब आऊंगा तो उनसे मिलेंगे।

कुछ ही दूरी पर रघुवीर यादव पूर्व प्रधान बुलाकीपुरा ने उनको रोक लिया। बसरेहर किल्ली तिराहा पर लोगों के हुजूम ने उनको रोक लिया। आसपास क्षेत्र के किसान  ट्रैक्टर से मंडी से लौट रहे थे । उन्होंने नेता जी को देख ट्रैक्टर छोड़ कर नेता जी की गाड़ी के सामने खड़े हो गए। उनके सुरक्षा कर्मी ने रास्ते से हटाने का प्रयास किया तो नेता जी ने सुरक्षा कर्मी को पीछे हटा दिया। उसी दौरान ग्राम बसगवा के विनीत यादव ने नेता जी को रोक लिया।  उन्होंने अपने बाबा नरसिंह राव का नाम  लिया तो उन्होंने उनका हाल लिया। विनीत ने बताया की नेता जी और मेरे बाबा दोनों एक साथ पढ़ते थे।  करीब 20 सालों से उनकी नेता जी से कोई मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें