फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क पर मिट्टी की परत से बारिश में कीचड़, परेशानी

Wed, 07 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। केशोंपुर-शेरपुर गांव को जाने वाली डामर युक्त सड़क पर मिट्टी से बारिश में हुए कीचड़ के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मिट्टी खनन कर ले जाने वाली ट्रैक्टरों से गिरी मिट्टी के कारण रास्ता कीचड़मय हो गया है।
विज्ञापन


महेवा ब्लॉक क्षेत्र के बकेवर देहात ग्राम पंचायत के मजरा ग्राम केशोंपुर व ग्राम पंचायत शेरपुर कोठी सहित 10 गांवों को भरथना मार्ग से जोड़ने वाला लिंक मार्ग में रविवार को बारिश से कीचड़ हो गया। इस मार्ग पर कई स्थानों पर भट्ठे में ईंट की पथाई के लिए मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर लाई जाती है। इससे लिंक मार्ग पर डेढ़ किमी की दूरी तक डामर के ऊपर मिट्टी की मोटी परत जम गई है। जो अब बरसात में कीचड़ में तब्दील हो गई है।
कीचड़ के कारण राहगीरों को मार्ग से गुजरने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक और साइकिल सवारों को होती है। स्कूली बच्चों की भी इस मार्ग से गुजरने पर यूनीफार्म गंदी हो जाती है। केशोपुर गांव निवासी कमलेश शर्मा और शेरपुर गांव निवासी ध्रुव त्रिपाठी बताते हैं कि इस मार्ग से भरथना स्थित तहसील मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों को अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस लिंक मार्ग को दलदल से मुक्त कराने और लिंक मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। एडीओ पंचायत श्याम वरन सिंह राजपूत ने बताया कि जानकारी कराते हैं। सड़क जिस विभाग से संबंधित होगी, उन्हें अवगत कराकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें