फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार वृद्ध डिवाइडर से टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर नेशनल हाइवे पर बिजौली ओवर ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर घायल हुए मोपेड सवार 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना फफूंद भाऊपर के रहने वाले रामशंकर (70) बुधवार को इटावा की तरफ से नेशनल हाइवे से होकर औरैया की तरफ जा रहे थे।
तभी बिजौली हाइवे पुल पर मोपेड अनियंत्रित होने से वह डिवाइडर से टकरा जाने पर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें प्राइवेट हॉस्पीटल ले गए थे।
लेकिन रामशंकर की सीरियस हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें फिर से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां देर शाम छह बजे वृद्ध ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें