फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ गिरे ओले, मूंग को नुकसान

Wed, 17 May 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बकेवर क्षेत्र में हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे के बाद काली घटा घिर आई। कुछ ही देर में आंधी आ गई और बारिश के साथ ओले गिरने लगे। ऊसराहार में लोगों ने बताया कि करीब 10 मिनट तक 100 ग्राम वजन के ओले गिरे। देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतने बड़े ओले देखे। कुछ ही देर की झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से खेतों में खड़ी मूंग की फसल को नुकसान हुआ है। पुरैला के किसान तिलक सिंह ने बताया कि ज्यादातर खेत खाली पड़े हैं। लेकिन जिन खेतों में मूंग की फसल तैयार हो रही हैं उन्हें नुकसान हुआ।
सरसईनावर प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर बाद मौसम ने पलटी मारी। तेज आंधी के बीच बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। लवेदी प्रतिनिधि के अनुसार साथ तेज बारिश के साथ ओलों की बौछार से मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है। तुरकपुर, पहाड़पुर, लवेदी, नवादा, जैतपुरा, धुवियाई, चंद्रपुरा ईकरी के किसानों की मूंग की फसल में  नुकसान हुआ है। उधर बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार दोपहर 40 मिनट तक बारिश हुई। 15 मिनट तक ओले भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें