जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला कटरा विल्लोचियान से लापता हुआ बालक भोपाल बाल आश्रम में मिला। वह पांच फरवरी को काम करने निकला था। उसके घरवालों ने छह लोगों ने खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस का कहना है कि आशमा पत्नी इस्तियाक ने बताया था कि 5 फरवरी को मंडी होमगंज चौराहा जसवंतनगर में उसका 13 वर्षीय पुत्र उवैश पुत्र इस्तियाफ पंसारी मथुरा प्रसाद की दुकान पर गया था। वह वहां से लापता हो गया था। मामले में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही थी। बालक उवैश ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह पैसेंजर गाड़ी से आगरा की ओर बिना बताए चला गया था। वहां से वह जालौन नानी के यहां जाना चाहता था। वह भोपाल जाने वाली गाड़ी में बैठ गया। वहां पहुंचकर भटक रहा था तभी हेल्पलाइन भोपाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बाल आश्रय गृह में पहुंचा दिया था। बाल आश्रय गृह के अधिकारियों को उवैश ने अपने घर का पता बताया। उसके बाद जसवंतनगर पुलिस के उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र तथा सिपाही हरपाल वहां पहुंचे और उवैश को लेकर थाने आए।